महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में ‘आई लव मोहम्मद’ की रंगोली पर बवाल हो गया। मुस्लिमों ने पुणे-छत्रपति हाईवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुँची पुलिस पर भी मुस्लिम भीड़ ने पथराव किया। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली और भीड़ को मौके से हटाया। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिसबल की तैनाती है।
दरअसल, अहिल्यानगर के कोटला गाँव में सोमवार (29 सितंबर 2025) सुबह सड़क पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखकर रंगोली बनाई गई। इसी सड़क पर हिंदूवादी संगठन ‘हिंदुस्तान शिव प्रतिष्ठान’ ने दुर्गा माता दौड़ का आयोजन रखा। रंगोली की सूचना मिलते ही मुस्लिम भीड़ ने विरोध किया। देखते ही देखते भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन चालू कर दिया।।
मुस्लिम भीड़ ने पुलिस थाने को घेरकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस से ‘आई लव मोहम्मद’ रंगोली बनाने को लेकर 2 लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर एक्शन लिया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद भी मुस्लिम भीड़ शांत नहीं हुई। उग्र भीड़ ने ‘आई लव मोहम्मद’ रंगोली बनाने के खिलाफ तोफखाना थाना क्षेत्र के कोटला में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस इस उग्र भीड़ को शांत कराने पहुँची तो पथराव किया गया। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली और मौके से 30 लोगों को हिरासत में लिया।

