महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने पूरे प्रदेश में अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत पिछले 24 घटों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से 13 घुसपैठिये पकड़े गए हैं। इनमें 7 पुरुष और 6 महिलाएँ हैं। ये गिरफ्तारियाँ ठाणे, नवी मुंबई और सोलापुर शहरों से हुई हैं।
इन गिरफ्तारियों के बाद ATS ने कुल 3 केस दर्ज किए हैं। यह केस विदेशी नागरिक एक्ट और पासपोर्ट अधिनियम के तहत दर्ज हुई हैं। जाँच के दौरान यह भी पता चला है कि पकड़े गए घुसपैठियों ने फर्जी कागजातों के जरिए भारतीय पहचान पत्र बनवा रखे हैं। इनकी मदद करने वालों की भी खोजबीन हो रही है।
Baat Pate Ki : महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, 3 शहरों से 13 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार#BaatPateKi #Maharashtra #MaharashtraATS @thakur_shivangi pic.twitter.com/MPQwYTtH85
— Zee News (@ZeeNews) December 27, 2024
बताते चलें कि इस से पहले भी इसी हफ्ते बता दें कि इस हफ्ते अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ा था। तब इस अभियान के तहत मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और नासिक में कुल 7 केस दर्ज कर के 17 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी के कागजातों सहित इन्हे शरण देने वालों के खिलाफ भी जाँच व अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है।