सरे राह युवक को लगाया थप्पड़, अपमान के बाद चंद्रहार राजेभाऊ शिंदे ने फाँसी लगाकर दे दी जान: महिला के खिलाफ केस दर्ज, महाराष्ट्र के बीड की घटना

महाराष्ट्र के बीड में एक युवक ने अपमानित होने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, 13 मई 2026 को युवक चंद्रहार राजेभाऊ शिंदे को सरेराह एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। इससे वह मानसिक रूप से टूट गया और 15 मई 2026 को फँदे में लटक कर अपनी जान दे दी। उसने अंतिम बार अपने पिता को कॉल किया और कहा कि यह उसकी अंतिम बातचीत है।

महिला के खिलाफ सार्वजनिक रूप से युवक को अपमानित करने का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।