इंदौर पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने पुलिस कंट्रोल रूम को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। यह धमकी शनिवार (29 नवंबर 2025) को अमरावती पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर दी गई थी। कॉल ट्रेसिंग से पता चला कि धमकी देने वाला व्यक्ति इंदौर में मौजूद है। सूचना मिलते ही इंदौर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपित को पकड़ लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपित सोहेल शेख है। वह अपनी पहचान बदलकर हरीश के नाम से रह रहा था। पुलिस ने उसे खजराना थाना क्षेत्र के नाहरशाहवाली दरगाह से पकड़ा है। इसके बाद उसे अमरावती पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Amravati, Maharashtra: Harish alias Sohail Shaikh arrested for threatening to bomb Amravati police control room.
— Treeni (@TheTreeni) November 30, 2025
As per reports, accused (who changed his religion and name) called on 28 Nov from mobile 959xxxxxx3 and threatened to blow up control room.
Caught from Nahar Shah… pic.twitter.com/xsadeMVCTq
रिपोर्ट्स के अनुसार, तकनीकी जाँच और कॉल ट्रेसिंग के आधार पर आरोपी तक पहुँचा गया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी के पीछे उसकी मंशा क्या थी और कहीं कोई बड़ा षड्यंत्र तो नहीं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की धमकी भारतीय दंड संहिता (IPC) और आईटी एक्ट के तहत गंभीर अपराध है। आरोपी पर कठोर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि झूठी धमकी भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला होती है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

