मणिपुर में कुकी आतंकी एक बार फिर हिंसा की चिंगारी भड़काने में लगे हैं। रविवार (8 फरवरी 2026) को कुकी आतंकियों ने उखरूल जिले के लितान गाँव में तांगखुल नागा समुदाय के लोगों के 20 से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ितों के घर धू-धू कर जल रहे हैं और पूरा गाँव दहशत के माहौल में है। आरोप है कि कुकी आतंकियों ने तांगखुल नागा समुदाय के युवक स्टर्लिंग पर इसलिए हमला किया क्योंकि उन्होंने उन पर टॉर्च की रोशनी डाल दी थी।
#WATCH | Armed militants allegedly torched several houses in Manipur’s Ukhrul district amid rising tensions following the reported assault of a Tangkhul Naga community member, officials said on February 9.
— The Assam Tribune (@assamtribuneoff) February 9, 2026
The situation escalated on Sunday evening when members of two tribal… pic.twitter.com/UTmy3ysv9U
इसी बात से नाराज होकर उन्होंने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले में स्टर्लिंग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि प्रशासन को लितान गाँव में कर्फ्यू लगाना पड़ा। गाँव में लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया।
बिगड़ती स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए। इलाके में असम राइफल्स की 4 टुकडियाँ, CAPF की 2 अतिरिक्त कंपनियाँ, 8 बिहार रेजिमेंट की 4 टुकडियाँ और 4 महार रेजिमेंट के जवानों को उतारा तैनात किया गया। इस बीच तांगखुल नागा समुदाय ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस कुकी आतंकियों के साथ मिलीभगत करके काम कर रही है। पीड़ित समुदाय ने माँग की है कि हमले और आगजनी में शामिल आरोपियों को तुरंत उनके हवाले किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
वहीं, दूसरी तरफ कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (KSO) ने एक बयान जारी कर दावा किया कि मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है लेकिन इस दावे को काठो कटनाओ लॉन्ग (KKL) ने पूरी तरह खारिज कर दिया। संगठन का कहना है कि स्थिति को सुलझाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। बाद में यह भी सामने आया कि गाँववालों की माँगें पूरी नहीं की गईं। इसके बाद हालात और बिगड़ गए। गाँव के मुखिया के घर और उस कुकी आतंकी के घर पर हमला किया गया, जिसने स्टर्लिंग पर हमला किया था।

