उत्तर प्रदेश के मथुरा में सड़क हादसे में मारे गए गोसेवक चंद्रशेखर ऊर्फ फरसा बाबा का शनिवार (21 मार्च 2026) शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके अनुयायी और साथी मौजूद रहे। साथ ही, मथुरा के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और SSP श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुँचे और उन्होंने कई अहम घोषणाएँ की हैं।
जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि हरियाणा बॉर्डर पर तड़के करीब 3:30 बजे घने कोहरे के बीच यह हादसा हुआ। बाबा अपने अनुयायियों के साथ एक ट्रक की जाँच कर रहे थे तभी पीछे से आए राजस्थान नंबर के ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई। हादसे में शामिल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
डीएम ने बताया कि बाबा की गोशाला को सरकार की ओर से सहायता दी जाएगी और उनके दाह संस्कार स्थल पर समाधि बनाई जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि जरूरतमंद पात्र लोगों को लाइसेंस देने पर विचार किया जाएगा।
मथुरा: फरसा वाले बाबा की मौत का मामला
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 21, 2026
➡जिलाधिकारी सीपी सिंह का बयान
➡दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे
➡दूसरे प्रदेश के लोगों ने बवाल किया
➡10 हिरासत में, बाकी की पहचान जारी
➡बाबा की हत्या नहीं हादसे में मौत हुई
➡ट्रक चालक की भी अस्पताल में मौत- DM
➡फरसा वाले बाबा का अंतिम… pic.twitter.com/E8rK6zJ7Od
वहीं, SSP श्लोक कुमार ने भरोसा दिलाया कि बाबा के नाम पर क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी और किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएँगे।

