वृन्दावन के बाँके बिहारी मंदिर के लिए यूपी सरकार ने ट्रस्ट की स्थापना कर दी है। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बाँके बिहारी जी मंदिर न्यास अध्यादेश 2025 को मंजूरी दे दी। अब ट्रस्ट ही पूजा और होली-दिवाली जैसे त्योहारों पर मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था भी देखेगी। इस वक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सारी व्यवस्था देखते हैं।
ट्र्स्ट में 18 सदस्य होंगे। अधिसूचना के मुताबिक बोर्ड में 4 सदस्य होंगे और 7 अधिकारी शामिल किए जाएँगे। ट्रस्ट में वैष्णव समुदाय और परंपरा से जुड़े 6 लोगों को शामिल किया जाएगा। ट्रस्ट के सभी न्यासियों की नियुक्ति प्रदेश सरकार करेगी।
मंदिर में सेवारत गोस्वामी परंपरा और हरिदास जी के 2 वंशज रहेंगे जो राजभोग सेवायतों और शयन भोग सेवायतों का नेतृत्व करेंगे।
बाँके बिहारी आने-जाने वाले लोगों की सुविधाओँ के लिए कॉरिडोर का निर्माण भी किया जाएगा। अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा-वृंदावन को सँवारने की दिशा में ये बहुत बड़ा कदम है।