मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को मिली राहत, SC ने 2 साल बाद गैंगस्टर एक्टर में दी जमानत: जानिए विधायकी लौटेगी या नहीं

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अब्बास अंसारी को रेगुलर जमानत दे दी है। इससे पहले अंसारी को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ अब्बास अंसारी को रेगुलर जमानत दी है। इनमें अब्बास को बिना जाँच अधिकारी की अनुमति के उत्तर प्रदेश से बाहर नहीं जा सकते, जाँच प्रक्रिया में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। ये सभी शर्तों का पालन करना अनिवार्य है, वरना कड़ी सजा भुगतनी होगी। इससे पहले कोर्ट ने अब्बास को विधायक पद पर बहाल किया गया था।

गौरतलब है कि साल 2024 में अब्बास अंसारी और कुछ अन्य लोगों पर जबरन वसूली और मारपीट मामले में FIR दर्ज की गई थी। अब्बास के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। साल 2025 में अन्य धाराओं में जमानत मिल गई थी। हालाँकि, अब 2026 में गैंगस्टर एक्ट मामले में भी जमानत मिल गई है।