उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बे में एक मदरसे में 70 वर्षीय मौलाना इकबाल को नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वायरल आपत्तिजनक वीडियो सामने आया। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो ईद की रात गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया गया था।
In Muzaffarnagar a 70-year-old horny character less Maulana Iqbal's misdeed comes to light
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) March 23, 2026
Video of sexual assault on minor innocent goes viral
Maulana Iqbal has been at the large Islamia Madrasa for 40 years, how many such dirty acts might have gone unnoticed.
Police arrest… pic.twitter.com/dwWIabGf6s
मौलाना इकबाल शाहपुर स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया गुलजार ए मोहम्मदी में तालीम देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद आरोपित मौलाना और उसके बेटे को मदरसे से भगा दिया गया था। समाजसेवी हाजी इलियास कुरैशी ने बताया कि कस्बे में मुस्लिम समाज जल्द ही इस मदरसे को लेकर पंचायत करेगा।
जाँच के दौरान पुलिस ने पीड़ित 14 वर्षीय किशोर के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने गंभीर आरोप लगाए। इन बयानों और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपित मौलाना के खिलाफ POCSO एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित बच्चा मदरसे में रहकर ही तालीम प्राप्त कर रहा था।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जाँच कर रही है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले में सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएँ अपनाई जा रही हैं और दोषी को सख्त सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई जारी है।

