वसीम ने हिंदू मॉडल को हीरोइन बनाने का झाँसा देकर 10 साल तक किया रेप, 3 बार कराया गर्भपात: ₹60 लाख भी ठगे, धर्मांतरण का बनाया दबाव

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक हिंदू मॉडल युवती ने मोहम्मद वसीम और उसके परिजनों पर 10 से 11 सालों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उस पर निकाह का दबाव बनाया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद मेरठ पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है।

पीड़िता मेरठ के सरधना की रहने वाली है। 2015-16 में जब वह दिल्ली और मुंबई में मॉडलिंग कर रही थी, तब उसकी मुलाकात मेरठ के ही रहने वाले वसीम से हुई। वसीम ने युवती को हीरोइन बनाने का झाँसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। वे दोनों लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन दबाव बनाकर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया गया। उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

आरोपित ने पीड़िता को करियर में मदद का भरोसा देकर उसका आर्थिक शोषण भी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उससे करीब 50 से 60 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस अब मामले की जाँच कर रही है।