अमरीन ने हिंदू व्यापारी को हुस्न के जाल में फँसाया, वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर वसूली लाखों की रकम: मेरठ में अम्मी शमीना, साथी अतीक और आफताब समेत 4 गिरफ्तार

मेरठ में हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी वसूलने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों पर एक कपड़ा व्यापारी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, प्रहलाद नगर निवासी कपड़ा व्यापारी अरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमरीन नाम की महिला उनके संपर्क में आई थी। महिला ने वीडियो कॉल के दौरान अरुण का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और इसके बाद पाँच लाख रुपए की माँग करने लगी। बदनामी के डर से अरुण ने आरोपितों को 1,07,500 रुपए नकद और 10 ग्राम की सोने की चेन दे दी।

आरोप है कि अमरीन ने व्यापारी को अपने घर बुलाया, जहाँ पहले से मौजूद उसकी अम्मी शमीना, अतीक और आफताब ने मिलकर उसे घेर लिया और धमकियाँ दीं। इसके बाद भी लगातार पैसे की माँग और जान से मारने की धमकी दी जाती रही।

परेशान होकर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की। जाँच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 35 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपितों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।