मेरठ के इंदिरानगर इलाके में एक महिला ने अपने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मर्चेंट नेवी में काम करने वाले अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद पति की लाश को 15 टुकड़ों में काटकर एक ड्रम में डाल दिया और उसमें सीमेंट लगा दिया। पुलिस ने आरोपित मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर मृतक सौरभ राजपूत की लाश भी बरामद कर ली है।
दरअसल, साल 2016 में मुस्कान रस्तोगी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ सौरभ राजपूत से शादी की थी। सौरभ मर्चेंट नेवी में काम करता था और अधिकांश समय विदेश में रहता था। वहीं, मुस्कान की वजह से सौरभ का अपने परिवार से विवाद चल रहा था। इसके कारण मुस्कान अपनी 5-6 साल की बेटी के साथ मेरठ में किराए के मकान में रहती थी। इस दौरान मुस्कान का साहिल के साथ अवैध संबंध बन गए।
सौरभ अपनी बीवी मुस्कान का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से आया था। फिर 4 मार्च की रात को मुस्कान ने सोते हुए सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उस वक्त साहिल शुक्ला भी साथ था। फिर शव को काटकर सीमेंट से भर दिया और दोनों घुमने हिमाचल प्रदेश चले गए। वहाँ उसकी माँ ने फोन किया तो उसने बता दिया कि उसने सौरभ की हत्या कर दी है। इसके बाद मुस्कान की माँ ने पुलिस को जानकारी दी।