अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प ने 10 अप्रैल 2026 को एक सार्वजनिक बयान जारी कर खुद को दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े सभी आरोपों से अलग बताया। उन्होंने साफ कहा कि न तो वह एपस्टीन की शिकार रही हैं और न ही उन्होंने अपने पति डोनाल्ड ट्रम्प से उनकी मुलाकात करवाई। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम सामने आने के बाद विवाद तेज हो गया है।
एपस्टीन से संबंधों पर क्या बोलीं मेलानिया
मेलानिया ट्रंप ने कहा कि उनके खिलाफ फैलाए जा रहे आरोप झूठे हैं और उनकी छवि खराब करने के लिए फैलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क और पाम बीच के सामाजिक दायरों में एक ही तरह की पार्टियों में शामिल होना आम बात है, इसलिए एपस्टीन से कभी-कभार मुलाकात होना असामान्य नहीं था।
RARE PRESS CONFERENCE BY FLOTUS MELANIA TRUMP.
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) April 10, 2026
Good afternoon.
The lies linking me with the disgraceful Jeffrey Epstein need to end today. The individuals lying about me are devoid of ethical standards, humility, and respect. I do not object to their ignorance, but rather, I… pic.twitter.com/f5sdEltv2m
उन्होंने यह भी कहा कि उनका नाम कभी किसी कोर्ट दस्तावेज, पीड़ित के बयान या FBI की जाँच में नहीं आया। मेलानिया के अनुसार, उन्हें एपस्टीन के अपराधों की कोई जानकारी नहीं थी और न ही वह कभी उसके विमान या निजी द्वीप पर गईं।
ईमेल और फाइल्स से बढ़ा विवाद
इस मामले में विवाद तब और बढ़ गया जब अमेरिकी DoJ ने 2002 के एक ईमेल को सार्वजनिक किया, जिसमें मेलानिया और एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के बीच बातचीत दिखी। इस ईमेल में मेलानिया ने मैक्सवेल की तस्वीर की तारीफ की थी।
हालाँकि मेलानिया ने सिर्फ एक सामान्य और दोस्ताना ईमेल लिखने की बात मानी, लेकिन उन्होंने उस ईमेल का जिक्र नहीं किया जिसमें एपस्टीन पर छपी ‘अच्छी स्टोरी’ की तारीफ की गई थी।
इसके अलावा, कुछ अन्य ईमेल्स में भी उनका नाम सामने आया, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया है। हालांकि, मेलानिया ट्रंप ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया है।

