मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी सलमान को पुलिस ने पाँच दिन की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर 30 हजार रुपए का ईनाम घोषित था और उसकी गिरफ्तारी की माँग को लेकर स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे थे।
बुधवार (26 नवंबर 2025) की रात पुलिस को सूचना मिली कि सलमान भोपाल के वार्ड नंबर 11 में मौजूद है। टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ा और बाद में गोहरगंज पुलिस के हवाले किया। रायसेन ले जाने के दौरान भोजपुर के पास उसने पुलिस वाहन से कूदकर भागने की कोशिश की और सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनकर फायरिंग कर दी।
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Alleged rape case of a 6-year-old girl in Goharganj | Ashutosh Gupta, SP Raisen, says, "Salman (accused) was arrested from the Gandhinagar area and was being taken to Raisen. Meanwhile, the police vehicle broke down in the Kiratnagar village area… pic.twitter.com/MoSsufE5VM
— ANI (@ANI) November 28, 2025
जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपित के पैर में गोली लगी। घायल सलमान को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जाँच जारी है।
लोग कर रहे थे गिरफ्तारी की माँग, बेफिक्र घूम रहा था रेपिस्ट सलमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान पिछले कई दिनों से खुलेआम उसी इलाके में घूमता दिखाई दे रहा था, जहाँ उसने वारदात को अंजाम दिया था। उसके दो वीडियो भी सामने आए थे। एक में वह ट्रैक्टर चालक को रास्ता बताते दिखा और दूसरे में वह सिगरेट खरीदते हुए नजर आया था।
वीडियो में सलमान किसी तरह से परेशान नहीं दिख रहा। शायद उसे इस बात का पूरा भरोसा हो कि उसकी हैवानियत पकड़ी नहीं जाएगी। उसे इस बात का भी भरोसा था कि बच्ची की मौत हो चुकी है, तो उसकी पहचान होगी भी तो कैसे। भले ही लोग चिल्लाए। उसने कितनी प्लानिंग से 6 साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया होगा, इस पूरे घटनाक्रम से उसकी मानसिकता को समझा जा सकता है।

