मुँह दबाकर नाबालिग छात्रा को मस्जिद में ले गया कारी शाहवाज, बाहर 2 पहरेदार खड़े कर किया रेप: UP के सहारनपुर का मामला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद के कारी शाहवेज ने नाबालिग छात्रा से रेप किया और दो लोगों को दरवाजे पर पहरे पर लगाया। सूचना पर पहुँचे नाबालिग के परिवार ने कारी को पकड़ लिया जबकि साथी भाग निकले। पुलिस ने कारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित छात्रा के परिजन ने बताया कि रविवार (12 अक्टूबर 2025) दोपहर को 14 वर्षीय छात्रा मस्जिद के बाहर लगी टंकी से पानी भरने गई थी। जब काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो शक हुआ। परिजन ने मस्जिद के दरवाजे बंद देखे को शक गहराया। परिजन ने भीतर जाकर देखा तो छात्रा बदहवास हालत में थी।

कारी ने छात्रा को अकेला पाकर गलत फायदा उठाया। कारी ने उसका मुँह दबाकर मस्जिद के कमरे में ले गया और रेप किया। इस दौरान कमरे के बाहर अपने दो साथी को पहरा देने के लिए लगा दिया। जैसे ही परिजन मस्जिद पहुँचे तो दोनों साथी भाग गए लेकिन आरोपित पकड़ा गया।

परिजन ने कारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की माँग की है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार दो साथी की तलाश में दबिश डाल रही है।