घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हथियार लेकर पुलिस पर पथराव करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फायरिंग के बाद आरोपित आजाद मौके से भागने लगा, लेकिन भागते समय उसकी पिस्टल गिर गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
Supporters of local leader Azad Khan attacked Haryana police with stones and illegal weapons, including AK-47s, while officers were trying to arrest cyber fraud suspects in Mewat.
— Treeni (@TheTreeni) September 27, 2025
So far, 13 people have been taken into custody. pic.twitter.com/yUEPlG1Osd
इसके बाद आजाद ने आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुला लिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएँ इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। आजाद के दोस्त अरशद ने पुलिस का रास्ता रोकने के लिए जेसीबी मशीन सड़क पर खड़ी कर दी।
वहीं खालिद ने राइफल से और वसीम अकरम ने देसी कट्टे से फायरिंग की। भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आत्मरक्षा में 7 से 8 राउंड हवाई फायरिंग की। करीब 1 घंटे तक पथराव और फायरिंग चलती रही। इस घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी पुनहाना में भर्ती कराया गया।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 30 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 4 महिलाएँ भी शामिल हैं। पुलिस को मौके से राइफल, देसी कट्टा और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गाँव में स्थिति शांत बनी हुई है।

