‘बच्ची के अब्बू से अवैध संबंध बन गए थे’: 8वीं की छात्रा का ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ माँगने वाले मदरसे की प्रिंसिपल का दावा, अरब देशों से मिलती है फंडिंग

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जिस मदरसे में 13 साल की 8वीं की छात्रा से वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की माँग की गई थी। उस मदरसे को अरब देशों से फंडिंग मिलती है। देशभर से 450 मुस्लिम लड़कियाँ इस मदरसे में पढ़ती हैं। मदरसे का मालिक मुफ्ती अरबाब शम्सी है, जिसका परिवार हैंडीक्राफ्ट का कारोबार करता है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर इस मदरसे का पूरा नाम जामिया एहसानुल बनात इंटर कॉलेज है। इस मदरसे में मुस्लिम लड़कियों की तालीम और दीनी तालीम के नाम पर अरब देशों से जकात की रकम आती है। अरब देशों के लोग भी मदरसे आते-जाते रहते हैं।

मदरसा प्रिंसिपल का आरोप, लड़की के पिता से अवैध संबंध

मामले में मदरसे की प्रिंसिपल रहनुमा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि छात्रा के उसके अब्बा के साथ अवैध संबंध बन गए हैं। इसीलिए उसे मदरसे में री-एंट्री से पहले अपने वर्जिन होने का सबूत देना होगा। तभी मदरसा ने उसके मेडिकल टेस्ट के लिए कहा था।

लड़की ने सुसाइड की कोशिश की

वहीं 13 साल की लड़की के अब्बा यूसुफ ने कहा कि मदरसे के आरोप के बाद बेटी कई बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी है। यूसुफ ने दैनिक भास्कर से कहा कि मदरसा वाले टीसी भी नहीं दे रहे हैं और पैसे हड़पकर बैठे हैं। यूसुफ ने सवाल करते हुए कहा कि मदरसे को ये अधिकार किसने दिया कि वो इस तरह नाबालिग बच्चियों को चरित्र सर्टिफिकेट बाँटे?

मदरसे का मौलाना गिरफ्तार

यूसुफ ने मदरसा प्रबंधन की शिकायत SSP से की। SSP के आदेश पर पाकबड़ा पुलिस ने मदरसा प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर मदरसे पर छापा मारा। मदरसे के एडमिशन इंचार्ज मौलाना शाहजहाँ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं मदरसे की प्रिंसिपल रहनुमा की पुलिस तलाश कर रही है। रहनुमा ने 9 दिन पहले ही बच्चे को जन्मद दिया है इसीलिए पुलिस इस मामले में उसकी गिरफ्तारी से पहले के कानूनी पहलुओं पर विधिक राय ले रही है। मदरसा प्रबंध के कई और लोगों को भी पुलिश तलाश रही है।