मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से नाबालिग हिंदू लड़कियों के जबरन धर्मांतरण, निकाह और रेप का गंभीर मामला सामने आया। पिपरई थाना क्षेत्र में दर्ज इस केस में पुलिस ने अल्तमश खान, आहान खान और आहत शेख के खिलाफ FIR दर्ज की है। हिंदू पीड़िताओं के अनुसार, उन्हें प्रेम जाल में फँसाकर धर्म परिवर्तन कराया गया और उनके साथ 10 से 15 बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए।
धर्मांतरित सहेलियों के जरिए फैलाया जाल, जबरन निकाह के बाद 10 दिनों तक रेप
पुलिस जाँच के मुताबिक, मुख्य आरोपित अल्तमश खान ने 17 वर्षीय हिंदू किशोरी को पहले दोस्ती के जरिए अपने संपर्क में लिया। इसके बाद 5 अप्रैल 2026 को वह उसे बहला-फुसलाकर पिपरई से भोपाल ले गया। वहाँ उसका ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराया गया और फिर जबरन निकाह किया।
#WATCH | Ashoknagar, Madhya Pradesh: SDOP Vivek Sharma says, "A mother, a resident of Piprai, reached the police station with her minor daughter and her two minor friends, where she told that her minor daughter used to stay at her maternal uncle's house… On the 14th, when the… pic.twitter.com/OGmfOm2Qps
— ANI (@ANI) April 17, 2026
अल्तमश ने 10 दिनों तक लगातार हिंदू पीड़िता का रेप किया। इस दौरान किशोरी को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया और उसकी पहचान बदलने की कोशिश की गई। जाँच में सामने आया है कि पीड़िता की दो सहेलियों के माध्यम से ही आरोपित उससे जुड़ा था। दोनों पहले से आरोपितों के संपर्क में थीं और उनका भी 2025 में धर्मांतरण कराया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों सहेलियों का भी आरोपितों से निकाह कराया गया था, जिससे पुलिस को एक संगठित नेटवर्क होने का संदेह है। उनमें से एक से भोपाल के जिंसी निवासी आहत शेख और दूसरी से गल्ला मंडी निवासी अरहान अली ने निकाह किया है।
घर पहुँचने पर खुला मामला
किसी तरह निकलकर जब पीड़िताएँ अपने घर पहुँची तो परिजन उन्हें बुर्के में देख कर दंग रह गए। पूछने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में पिपरई थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है।
पुलिस ने आरोपित अल्तामश खान, आहान खान और आहत शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए टीमें भी गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

