अब्दुल ने आदित्य बन दलित युवती से किया रेप, धर्मांतरण न करने पर जान से मारने की दी धमकी: MP पुलिस ने गिरफ्तार कर सड़क पर घुमाया, फटे पजामे में Video वायरल

मध्य प्रदेश के धार जिले में अब्दुल हादी पठान ने आदित्य ठाकुर बनकर दलित युवती को शादी का झाँसा देकर बार-बार रेप किया। फिर असली पहचान सामने आने के बाद युवकी पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद फटे पजामे में सड़क पर उसकी परेड निकाली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात करीब दो साल पहले महेश्वर बस स्टैंड के पास एक मोबाइल दुकान पर आदित्य ठाकुर नाम के युवक से हुई थी। आरोपित ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे प्रेमजाल में फँसा लिया।

आरोप है कि 10 दिसंबर 2025 को युवक उसे धामनोद के एक होटल ले गया, जहाँ उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झाँसा देकर वह लगातार रेप करता रहा। एक बार होटल में पीड़िता को आरोपित की जेब में रखी आधार कार्ड की कॉपी मिली, जिससे उसकी असली पहचान अब्दुल हादी पठान के रूप में सामने आई। जब युवती ने इस बारे में सवाल किया तो आरोपित ने उसे धमकाया और कहा कि अगर वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी तो उसे नुकसान पहुँचाया जाएगा।

पीड़िता के अनुसार आरोपित ने उससे कहा, “मैं मुस्लिम हूँ तो क्या हुआ, तुम धर्म बदल लो, मैं तुमसे निकाह करूँगा।” विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुँची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित अब्दुल हादी पठान के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म, धमकी, SC-ST एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।