मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान ‘हिंदू राष्ट्र’ लिखा बैनर जलाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध किया। बाजार बंद करवाकर सड़क पर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रतलाम में मोहर्रम जुलूस पर हिंदुओं के मोहल्ले में जाकर हिंदुओं को भड़काने के लिए मुस्लिम लोगों ने भगवा झंडा हिंदू राष्ट्र लिखा झंडा और ॐ के निशान का झंडा जलाया
— ??Jitendra pratap singh?? (@jpsin1) July 7, 2025
अब सोचिए अगर हिंदू भी पलट कर जवाब देते तो क्या होता pic.twitter.com/n9c4rGbED5
दरअसल, मामला रविवार (06 जुलाई 2025) को मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस मस्जिद चौराहे पर पहुँचा। यहाँ हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर तार पर लटका था। जुलूस में शामिल करतब दिखाने वाले ने मुँह से आग निकालकर बैनर जलाने का प्रयास किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बैनर आधा जल गया है।
इसके बाद हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि घटना को जानबूझकर अंजाम दिया गया है। हिंदू संगठन ने सोमवार (07 जुलाई 2025) को बाजार बंद रखकर मस्जिद चौराहे पर हिंदू समाज के लोगों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। पुलिस से आरोपितों पर रासुका की कार्रवाई की माँग की।
ASP राकेश खाखा ने बताया कि वीडियो की जाँच की जा रही है। क्षेत्र में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। साथ ही आश्वासन दिया कि चार लोगों और आयोजनकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

