रेप कर नाबालिग को 2 बार किया प्रेग्नेंट, दवा खिला गर्भ गिरवाया, फिर जबरन मुस्लिम बनाकर किया निकाह… ‘दोस्त’ की बहन के साथ समीर ने किया ‘लव जिहाद’, अब कहता है- मार कर फेंक दूँगा

मध्यप्रदेश के रतलाम में अपने दोस्त की बहन नाबालिग हिन्दू युवती से समीर ने रेप किया और फिर दो बार गर्भपात कराया। इतना ही नहीं उसने युवती को जबरन इस्लाम कबूलवाया और निकाह किया। आरोपित समीर उर्फ मार्बल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच जारी है।

आरोपित समीर रामरहीम नगर का रहनेवाला है और उसके अब्बू का नाम शहजाद है। उसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। पीड़िता ने बताया है कि जनवरी 2023 में वह 16 साल की थी, उस वक्त समीर ने भाई के दोस्त होने का फायदा उठाकर पीड़िता को अपने घर बुलाया। चाकू दिखाकर डराया और दुष्कर्म किया। इस दौरान जब वह पहली बार गर्भवती हुई, तो आरोपित ने जबरन गर्भपात की दवाएँ खिलाईं और चाकू दिखाकर धमकी दी कि ‘किसी को बताया तो तुझे और तेरे भाई को मार दूँगा’।

समीर लगातार युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। इस दौरान इस्लाम कबूल कर निकाह का दबाव बनाया। दूसरी बार गर्भवती होने पर उसे अनजान जगह ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन करवाया और निकाह किया। निकाह के बाद उसे अपने घर ले जाकर रखा और परिजनों से मिलने नहीं दिया।

बच्चा पैदा होने के बाद उसके साथ मारपीट करने लगा, गालियाँ और धमकियाँ देने लगा। पीड़िता के मुताबिक, समीर ने कहा कि बहुत किया तो मारकर फेंक दूँगा। 8 जून 2026 को समीर ने पीड़िता के साथ मारपीट की। पीड़िता के गाल-गर्दन पर चोट के निशान भी हैं। इसके बाद वह मायके चली गई।

समीर ने उनके घर पर पत्थर फेंके। 10 जून को कोर्ट चौराहे पर बच्चे को जबरन छीनने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचा लिया। उसने पीड़िता के भाई को फोन पर चाकू मार कर जान लेने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता और परिवार दीनदयाल नगर थाने पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की है क्योंकि जब पहली बार उसके साथ दुष्कर्म हुआ, उस वक्त वह नाबालिग थी। इसके अलावा बलात्कार, जान से मारने की धमकी, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (जबरन धर्म परिवर्तन) समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपित समीर अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की जाँच जारी है।