स्कूटी पर गो तस्करी करने निकलीं दो मुस्लिम बहनें, पकड़ी गईं तो नहर में फेंका गोमांस: ग्रामीणों पर भी किया पथराव, गिरफ्तार; MP के रीवा का मामला

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो मुस्लिम बहनों को गोमांस की तस्करी करते ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा। खुद को घिरा देख दोनों बहनों मुस्कान खान और रुबिया खान ने गोमांस से भरा थैला नहर में फेंक दिया। इसके बाद ग्रामीणों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 जून 206 को गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अमिरती गा्ँव की रहने वाली 23 साल की मुस्कान खान और 20 साल की रुबिया खान गोमांस की तस्करी करने निकली थीं। लोही गाँव के लोगों के कई दिनों से दोनों बहनों पर गो तस्करी का शक था। इसीलिए उस दिन ग्रामीणों ने बहनों का पीछा किया और उन्हें रोकने की कोशिश की।

लेकिन दोनों बहनें नहीं रुकी और स्कूटी भगाने लगीं जिससे उनकी स्कूटी फिसल गई। पकड़े जाने के डर से दोनों बहनों ने अपने पास रखे गोमांस के थैले को नहर में फेंक दिया। इतना ही नहीं खुद को ग्रामीणों से घिरा देख दोनों बहनों ने उन पर पथराव भी किया। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता किसान आनंद सिंह बघेल को सिर पर गहरी चोट लगी।

ग्रामीणों ने दोनों बहनों को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर से गोमांस निकलवाया और जाँच के लिए लैब भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए मांस की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।