हिंदू युवती का पीछा कर भद्दे कमेंट करता था जमालुद्दीन, पीड़िता के परिजनों ने पकड़कर पीटा: MP के टीकमगढ़ का मामला

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में जमालुद्दीन ने हिंदू युवती से छेड़छाड़ की, वह लगातार भद्दे कमेंट्स कर उसे परेशान कर रहा था। इससे परेशान युवती के परिजनों ने जिला अस्पताल में पहुँचकर जमालुद्दान की जमकर पिटाई की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित जमालुद्दीन टीकमगढ़ के शेखा का मोहल्ला इलाके का रहने वाला है और नगर रक्षा समिति का सदस्य भी बताया जा रहा है। युवती के परिजनों का आरोप है कि वह पिछले करीब एक साल से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और उसे लगातार परेशान कर रहा था।

जब भी युवती घर से बाहर निकलती आरोपित उस पर भद्दे कमेंट करता और उसका पीछा करता, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार आरोपित को समझाने और चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

सोमवार (6 अप्रैल 2026) को जब वह जिला अस्पताल परिसर में दिखा, तो परिजनों ने उसे पहचान लिया और गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद परिजन आरोपित को पकड़कर कोतवाली थाना ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।