सलमान और इस्मुल्ला खान ने हर्षल को चोरी के आरोप में पकड़ा, साथी गौतम-राजीव संग पीटकर उतारा मौत के घाट: गोरेगाँव पुलिस ने चारों को पकड़ा

मुंबई के गोरेगाँव (पश्चिम) में 26 साल हर्षल परमा को चोरी के शक में कुछ मजदूरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की माँ की शिकायत पर चार आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 अक्टूबर, 2025 की तड़के तीन डोंगरी स्थित सुभाष नगर की निर्माणाधीन इमारत में हुई। हर्षल की माँ सुवर्णा रामसिंह परमा ने बताया कि उनका बेटा शनिवार (18 अक्तूबर 2025)  की रात घर से निकल गया और वापस नहीं आया। अगली सुबह पुलिस ने सूचना दी कि हर्षल पर हमला हुआ है और उसे ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल के चौकीदार पप्पू दूधनाथ यादव ने पुलिस को बताया कि तीसरी मंजिल पर सलमान खान और इस्मुल्ला ने हर्षल को पकड़ लिया और बाँस के डंडो और लात-घूँसों से हमला किया। चौकीदार ने बीच-बचाव किया, लेकिन मजदूरों ने उन्हें इमारत से चले जाने के लिए कहा। बाद में सुबह करीब 7 बजे हर्षल पार्किंग एरिया में बेहोश पाया गया। साइट सुपरवाइजर प्रदीप मिश्रा ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने सलमान खान, इस्मुल्ला खान, गौतम और राजीव को गिरफ्तार किया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जाँच जारी है