मुंबई के वर्सोवा से 25 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, 21 ट्रांसजेंडर शामिल: कोलकाता-मिजोरम रूट से भारत में ली थी एंट्री

मुंबई में अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने वर्सोवा इलाके से 25 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 21 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। यह कार्रवाई इस साल घुसपैठ के खिलाफ शहर की सबसे बड़ी बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वर्सोवा स्थित शकुलशाह दरगाह के पास नियमित गश्त के दौरान कुछ लोगों पर शक हुआ। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि ये लोग कोलकाता और मिजोरम के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे। कई आरोपित पिछले 6 से 8 साल से मुंबई, गुजरात और दिल्ली में रह रहे थे।

पुलिस ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में ट्रांसजेंडर समुदाय को पर्याप्त सुरक्षा और सम्मान नहीं मिलता, इसलिए वे भारत का रुख करते हैं। फिलहाल सभी आरोपितों के स्थानीय संपर्कों और नेटवर्क की जाँच जारी है और आगे और गिरफ्तारियाँ संभव हैं।