मुर्शिदाबाद के बेलडांगा कस्बे में ‘बाबरी’ नाम की मस्जिद की नींव रखने की घोषणा के कुछ दिनों बाद, तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूँ कबीर ने धमकी दी है कि अगर कोई बाबरी मस्जिद के निर्माण को रोकने की कोशिश करेगा तो खूनखराबा होगा। इसे लेकर TMC विधायक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वे कह रहे हैं, “अभी 37% हैं, बाबरी मस्जिद बनने तक 40% हो जाएँगे। देखते हैं कौन सी ताकत हमें रोकने की हिम्मत करती है।” कबीर का कहना है कि राज्य में मुस्लिम जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और मस्जिद का निर्माण पूरा होने तक यह 40% तक पहुँच जाएगी।
.@AITCofficial MLA HUMAYUN Kabir’s chilling warning to Bengalis:
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) November 28, 2025
?Now Muslims are 37%
?By the time Babri Masjid is completely by us again, we will be 40%
?Anyone who tries to stop us remember that we will be martyred. But if 100 of us go, WE WILL TAKE 500 with us.
This… pic.twitter.com/0eRtPoSerQ
टीएमसी विधायक ने आगे कहा, “अगर इस अभियान के दौरान हमारे 100 लोग मारे जाते हैं, तो हम भी तय करेंगे कि दूसरी तरफ के 500 लोग मारे जाएँ। यह हमारी चुनौती है।” इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दे डाली, “यह अयोध्या नहीं बल्कि मुर्शिदाबाद है। अगर कोई इस मस्जिद को छूने की हिम्मत करेगा तो हम दिखा देंगे कि हम क्या कर सकते हैं।”
विधायक हुमायूँ कबीर यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने धमकी दी कि अगर किसी ने उन्हें किसी भी तरह से नुकसान पहुँचाने की कोशिश की तो वह सिर कलम करने तक की कार्रवाई करेंगे।
BJP ने लिया आड़े हाथ
बीजेपी ने इस वीडियो को सार्वजनिक कर TMC पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि यह बयान धार्मिक उकसावे और वोट बैंक की राजनीति का उदाहरण है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी के विधायक समाज को बाँटने का काम करने वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
मुर्शिदाबाद जिले में मुस्लिम आबादी लगभग 70% है। कबीर ने इसी के चलते जनसंख्या का उल्लेख किया और इसे बाबरी मस्जिद के निर्माण से जोड़कर शक्ति प्रदर्शन की कोशिश की।

