जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने खुद चलाया मस्जिद पर हथौड़ा, सरकारी जमीन पर था निर्माण: UP के संभल का मामला

उत्तर प्रदेश के संभल के राया बुजुर्ग गाँव में शुक्रवार (3 अक्तूबर 2025) को जुमे की नमाज के बाद सरकारी जमीन पर बनाए गए मस्जिद को तोड़ना शुरू कर दिया। इससे पहले प्रशासन ने गुरुवार (2 अक्तूबर 2025) को सरकारी जमीन पर बने मैरिज हॉल को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई की थी।

वहीं मैरिज हॉल के बाहर बनी इस मस्जिद को तोड़ने के लिए चार दिन की मौहलत माँगी थी। डीएम की परमिशन मिलते ही लोगों ने शुक्रवार को मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद दीवारें तोड़नी शुरू कर दी। इस दौरान प्रशासन भी मौजूद रहा। इलाके में 200 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

इससे पहले मैरिज हॉल ध्वस्त कार्रवाई में भारी संख्या में पुलिस बल और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। चार बुलडोजर और डंपरों की मदद से मैरिज हॉल को ध्वस्त किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत एएसपी कुलदीप सिंह, सीओ असमोली कुलदीप कुमार और पीएसी के जवान भी तैनात रहे।

इस मामले में 20 जून 2025 को लेखपाल ने रिपोर्ट दी थी और तहसीलदार ने कोर्ट में वाद दायर किया गया। दो सितंबर को बेदखली का आदेश जारी हुआ, जिसके बाद 13 सितंबर 2025 को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था।