हिंदू नाबालिग का पीछा करते घर तक पहुँचा 2 बीवियों वाला अब्बास, लोगों ने मुँह काला कर पीटा: HP के मंडी में पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में बुधवार (5 नवंबर 2025) की शाम अब्बास ने एक नाबालिग हिंदू छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। अब्बास पिछले कई दिनों से उस पर गंदी नजर रखता था और छात्रा का पीछा कर रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार (4 नवंबर 2025) को भी आरोपित ने स्कूल से लौट रही छात्रा का हाथ पकड़कर जबरदस्ती कार में बैठाने का प्रयास किया था लेकिन लड़की के शोर मचाने पर वह वहाँ से भाग गया। बुधवार (5 नवंबर 2025) को जब वह फिर से पीड़िता के घर के पास पहुँचा तो स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

भीड़ ने आरोपित की जमकर पिटाई की, उसका मुँह काला किया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अब्बास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि घटना की पूरी जाँच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब्बास करीब 10 साल तक विदेश में रह चुका है और वर्तमान में बीज की दुकान चलाता है।