उत्तर प्रदेश के इटावा में मुस्लिम लड़की ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पर हिंदू संगठन ने आपत्ति जताते हुए पुलिस थाने में शिकायत की। सामने आया है कि लड़की को आपत्तिजनक पोस्ट करवाने के पीछे आसिफ और लड़की के अम्मी-अब्बू का हाथ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने नाबालिग किशोरी और उसके अब्बू-अम्मी को हिरासत में लिया। पुलिस के सामने मुस्लिम लड़की ने माफी माँगी। साथ ही बताया कि छात्रा ने यह वीडियो आसिफ के कहने पर पोस्ट किया था। आसिफ ने छात्रा से कहा था कि इससे मुस्लिम संगठनों का समर्थन मिलेगा और सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढेंगे और पैसे भी मिलेंगे।
#Etawahpolice
— ETAWAH POLICE (@etawahpolice) November 3, 2025
हिन्दू देवी देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/nRyPqL9UaS
पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजन को भी पता था कि उनकी बेटी ऐसा कोई वीडियो पोस्ट करने वाली है। पुलिस ने देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में BNS की धारा-196 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस लड़की के परिजन से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

