स्कूल में सूर्य नमस्कार की जगह बच्चों को नमाज की मुद्रा बनाना सिखा रहा था मुस्लिम टीचर, परिजनों की शिकायत पर आरोपित जबूर अहमद तड़वी सस्पेंड: MP के बुरहानपुर का मामला

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक जबूर अहमद तड़वी बच्चों को सूर्य नमस्कार की जगह नमाज पढ़ना सिखा रहा था। बच्चे घर आकर भी नमाज पढ़ने लगे तो परिजनों ने विरोध जताया। परिजनों की शिकायत पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवारी गाँव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में जबूर अहमद तड़वी नाम का शिक्षक हिंदू बच्चों को नमाज पढ़ाना सिखाता था। वही बच्चें घर पहुँचकर अपने परिजनों के सामने नमाज पढ़ने लगे तो परिजनों ने उनसे पूछा। इस बच्चों ने कहा कि ये उन्हें जबूर तड़वी सर ने सिखाया है।

परिजनों ने स्कूल के प्राचार्य से शिकायत की। परिजनों की शिकायत पर प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह ने तत्काल रूप से शिक्षक तड़वी को निलंबित कर दिया है। वही मामले की जानकारी हिंदू जागरण मंच को लगी तो उन्होंने विरोध जताया और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की माँग की।