उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाला युवक सूफियान इलाहाबादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सूफियान अक्टूबर 2025 में उमरा यात्रा के लिए सऊदी अरब के मदीना गए थे। वहीं से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं।
मदीना पहुंचे मुस्लिम युवक सुफियान इलाहाबादी ने प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य की प्रार्थना की
— News24 (@news24tvchannel) October 13, 2025
◆ युवक प्रयागराज का रहने वाला है #PremanandMaharaj | Madinah | #Madinah | Premanand Maharaj pic.twitter.com/GGhUnnAVBE
वीडियो में सूफियान हाथ उठाकर कहते हैं, “ये हमारे प्रेमानंद महाराज हैं, हिंदुस्तान के बहुत अच्छे इंसान हैं। हम प्रयागराज से हैं, जहाँ गंगा-जमुनी तहजीब बहती है। यहां मक्का-मदीना में हम सबके लिए दुआ करते हैं, चाहे हिंदू हों या मुस्लिम, सबसे पहले इंसान होना जरूरी है। हम अल्लाह तआला से दुआ करते हैं कि प्रेमानंद महाराज को सेहत अता फरमाए।”
यह 1 मिनट 20 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने सूफियान को धमकियाँ देनी शुरू कर दी और उनसे वीडियो हटाने की माँग की। सूफियान ने बताया कि उन्होंने धमकियों की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी, जिसके बाद उन्हें हजारों लोगों का समर्थन मिला। सूफियान का कहना है कि वह नेक काम पर अडिग हैं और वह महाराज जी के लिए जान भी दे सकते हैं।
सूफियान का कहना है, “मैंने कोई गलत काम नहीं किया। चंदन या टोपी से इंसान की पहचान नहीं होनी चाहिए। प्रेमानंद महाराज सच्चे इंसान हैं और हमेशा भलाई की बात करते हैं। उनके लिए मैं जान भी दे सकता हूँ।” इस बीच देवबंदी उलेमा ने भी संत प्रेमानंद महाराज की तारीफ की है और उनके लंबे जीवन और स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की है।

