मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 07 पिस्टल, 03 तमंचे और 06 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक स्विफ्ट कार भी पुलिस ने जब्त की है। SSP संजय कुमार वर्मा के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में मेरठ निवासी आकिल, फरहान, मोहम्मद तालिब और शाहरुख शामिल हैं, जिनमें से एक 15 हजार रुपए का इनामी गौकश भी है।
▪️थाना शाहपुर पुलिस ने अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले 04 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।
— MUZAFFARNAGAR POLICE (@muzafarnagarpol) March 16, 2026
▪️कब्जे से 07 पिस्टल, 03 तमंचे, 06 जिन्दा कारतूस व तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार बरामद।
▪️इस सम्बन्ध में SSP श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-@Uppolice pic.twitter.com/nIOWYSjgg8
चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस को सूचना मिली थी कि मेरठ से अवैध हथियारों की खेप बुढ़ाना की तरफ जा रही है। इस पर पलड़ी नहर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित मेरठ से हथियार सस्ते में खरीदकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में सप्लाई करते थे।
आरोपितों ने बताया कि वे 40 हजार की पिस्टल को करीब 70 हजार में और तमंचे को 10 हजार रुपए तक में बेचते थे। आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए हथियारों की माँग बढ़ गई थी, जिसका फायदा उठाने के लिए यह सप्लाई दी जानी थी। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

