19 साल की दलित लड़की को भगा ले गया 4 बच्चों का अब्बू, धर्मांतरण कर किया निकाह: पुलिस ने 23 दिन बाद जबलपुर से ढूँढा, 2 लोगों को हिरासत में लिया

मुजफ्फनगर में चार बच्चों का बाप मुस्लिम युवक दलित लड़की को अगवा कर ले गया। वीडियो जारी कर आरोपित ने बताया कि उसने लड़की का धर्मांतरण करवाकर निकाह भी कर लिया है। पीड़ित परिजन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित 23 दिन से लापता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बुढ़ाना थाना की है। 23 अक्टूबर 2025 को पीड़िता की पिता ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी 19 साल की बेटी का अज्ञात लोगों ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। पिता ने कहा कि बेटी घर से 300 ग्राम चाँदी की पाजेब और 6 हजार रुपए लेकर गई है।

उधर, सोमवार (27 अक्टूबर 2025) को साधना यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर ने घटना को लेकर बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि यह अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद का मामला है। युवती का अपहरण करने वाला आरोपित मेरठ के पाँचली बुजुर्ग गाँव का रहने वाला है औऱ चार बच्चों का बाप है।

उन्होंने कहा कि अपहरण कराने में गाँव के ही दो युवकों ने भी साथ दिया है। आरोपित और निकाह पढ़ाने वाले मौलवी के खिलाफ सख्त कार्ऱवाई की भी माँग की। उन्होंने कहा कि गजवा-ए-हिंद का सपना पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि लापता युवती को मध्य प्रदेश के जबलपुर से बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही दो संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।