उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले कुर्बान उर्फ अल्तमस ने सऊदी अरब में बैठकर सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। भारत वापस लौटने पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तारी में आरोपित कुर्बान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लंगड़ाते हुए चल रहा है। वीडियो में वह अपने अपराध के लिए माफी माँगता नजर आ रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस का एक्शन#CMYogi #UttarPradesh pic.twitter.com/brNKcHdcrd
— NDTV India (@ndtvindia) October 13, 2025
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस आपत्तिजनक एडिटेड फोटो के खिलाफ हिंदू संगठन ने पुलिस थाने में 28 सितंबर 2025 को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ BNS की धारा 353(2) और धारा 66 IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस की जाँच में सामने आया कि कुर्बान सऊदी अरब में नौकरी करता है। रविवार (12 अक्टूबर 2025) को कुर्बान अपने गाँव वापस लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

