प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (15 सितंबर 2025) को बिहार के पूर्णिया में विपक्षी दलों कॉन्ग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये दल विदेशी घुसपैठियों को बचाने के लिए रैलियाँ कर रहे हैं और देश की सुरक्षा व संसाधनों को खतरे में डाल रहे हैं।
पीएम मोदी ने साफ कहा कि घुसपैठियों को देश से बाहर करना एनडीए की जिम्मेदारी है और इस पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कॉन्ग्रेस और आरजेडी को चुनौती दी कि चाहे जितना जोर लगा लें, भारत में सिर्फ भारतीय कानून चलेगा, न कि घुसपैठियों की मनमानी।
बिहार के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है। आज पूर्णिया से हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास कर अत्यंत प्रसन्न हूं। https://t.co/mHT2VGjbOV
— Narendra Modi (@narendramodi) September 15, 2025
मोदी ने इसे अपनी गारंटी बताते हुए कहा कि घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई होगी और इसके अच्छे परिणाम देश देखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता इन दलों के घुसपैठ समर्थक मुद्दों का जवाब खुद देगी।

