बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर NDA में सीट बँटवारे का ऐलान हो गया है। चुनाव में बीजेपी और जदयू बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रविवार (12 अक्टूबर 2025) को बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी बिहार चुनाव को लेकर CEC बैठक भी बुलाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NDA के फॉर्मूले के तहत उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 और जीतन राम मांझी की HAM भी 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इस फॉर्मूले के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि NDA परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बँटवारा पूरा कर लिया है।
हम एनडीए (NDA) परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 12, 2025
? BJP : 101
? JDU : 101
? LJP (R) : 29
? RLM : 06
? HAM : 06
बिहार है तैयार —
फिर से NDA सरकार,
इस बार पूरे दम के साथ #BiharFirstBihariFirst के साथ!#NDA…
बीते विधानसभा चुनाव 2020 में बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसे 74 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, JDU 115 सीटों पर लड़ी थी और 43 सीटों पर जीत हासिल की थी। उस समय चिराग पासवान एनडीए से अलग थे और उन्होंने 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा था।
NDA के इस सीट शेयरिंग फॉर्मूले से गठबंधन की रणनीति साफ हो गई है। चुनावी मैदान में बीजेपी और JDU की बराबरी से लड़ाई होगी, जबकि LJP, RLM और HAM गठबंधन की ताकत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी। अब सभी पार्टियाँ अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जल्द ही घोषित की जाएगी।
बिहार चुनाव
bihar election nda seat sharing finalised bihar assembly elections 2025 bjp jdu ljp

