NEET पेपर लीक मामले में जयपुर से तीन, गुरुग्राम और नासिक से एक-एक गिरफ्तार: CBI की बड़ी कार्रवाई, अब तक धरे गए 12 लोग

देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के कथित पेपर लीक मामले में CBI ने जाँच तेज कर दी है। एजेंसी अब तक 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 3 आरोपित राजस्थान के जयपुर से पकड़े गए हैं, जबकि 1 आरोपित हरियाणा के गुरुग्राम और 1 आरोपित महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार हुआ है।

इसके अलावा बिहार में पहले से चल रही जाँच में नालंदा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सीतामढ़ी और छपरा समेत कई जिलों से 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपित में अवधेश कुमार, अमन कुमार सिंह, हर्ष राज, पंकज कुमार और मनोज कुमार जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

CBI ने राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की है। जाँच एजेंसियों ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। एजेंसी अब व्हाट्सऐप चैट, टेलीग्राम ग्रुप और बैंक ट्रांजैक्शन की जाँच कर रही है।

जाँच में यह भी सामने आया है कि कुछ छात्रों और अभिभावकों से 30 से 50 लाख रुपए तक की डील की गई थी। फिलहाल CBI पूरे नेटवर्क और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।