नेपाल में GenZ प्रदर्शन के बाद सेना ने अपने हाथ में कमान ले ली है। पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने उत्पात मचाया हुआ है। हिंसा के बीच नेपाल में 18 जिलों की जेल से 6 हजार कैदी फरार हो गए हैं।
Chaos in Nepal | Protesters target prisons, two massive jailbreaks reported: Army takes charge, curfew imposed nationwide
— Republic (@republic) September 10, 2025
Tune in to LIVE TV for all the fastest #BREAKING alerts – https://t.co/QIs7e9vGYF pic.twitter.com/THravnOVUD
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैदियों के फरार होने की सामने आई लिस्ट मे कास्की जिले से सबसे ज्यादा 773 कैदी भागे हैं। वहीं चितवन से 700 कैदी, कैलाली से 612 कैदी, जलेश्वर से 576 कैदी फरार हो गए हैं। इससे हिंसा और खतरनाक साबित हो सकती है क्योंकि कौन-सा कैदी कितना खतरनाक यह चिन्हित कर पाना मुश्किल है।
वहीं नेपाल के जलेश्वर से भागे 10 कैदियों ने भारत की सीमा में घुसने की भी कोशिश की, जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने पकड़ लिया। इन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इनमें 8 नेपाली और 2 भारतीय नागरिक हैं।
गौरतलब है कि सोमवार (08 सितंबर 2025) से सोशल मीडिया ऐप के बैन के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन ने पूरे नेपाल में हिंसा का रूप ले लिया है। केपी शर्मा ओली के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बावजूद GenZ की भीड़ प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और देश के सुप्रीम कोर्ट, संसद, राष्ट्रपति भवन से लेकर सार्वजनिक संपत्तियाँ नष्ट हुई हैं।

