अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित रिचमंड हिल इलाके की एक सड़क का नाम ‘गुरु तेग बहादुर जी मार्ग’ रखा गया है। यह इलाका वहाँ के सिख समुदाय का प्रमुख केंद्र माना जाता है और यहीं प्रसिद्ध गुरुद्वारा मक्खन शाह लुबाना भी स्थित है। सड़क का यह नया नामकरण गुरु तेग बहादुर जी के अमर बलिदान और उनकी उस विरासत को सम्मान देने के लिए किया गया है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने X पर एक पोस्ट कर सड़क के नामकरण पर खुशी जाहिर की है। पुरी ने X पर लिखा, “सिख संगत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण, न्यूयॉर्क की एक सड़क का नाम अब धार्मिक स्वतंत्रता के प्रतीक और मानवाधिकारों के रक्षक, नौवें सिख गुरु साहिब, हिंद की चादर, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर रखा गया है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह उचित सम्मान रिचमंड हिल में सिख समुदाय के महत्व को उजागर करता है और न्यूयॉर्क शहर के सांस्कृतिक ताने-बाने में सिख विरासत के योगदान को मान्यता देता है, जहाँ मैं 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपनी नियुक्ति के दौरान रहा हूँ।”
In a proud moment for the Sikh Sangat, a street in New York is now named after the epitome of religious freedom & protector of human rights, the 9th Sikh Guru Sahib, Hind Di Chadar, Sri Guru Tegh Bahadur Sahib Ji.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) October 21, 2025
This befitting honour highlights the significance of the Sikh… pic.twitter.com/WLYbIGxhiu
क्वींस के रिचमंड हिल इलाके में 114वीं स्ट्रीट और 101वें एवेन्यू का चौराहा को अब गुरु तेग बहादुर जी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। इस नामकरण को न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल ने इस साल की शुरुआत में मंजूरी दी थी। वहीं, दिवाली की पूर्व संध्या पर इस नाम बदलने का खास समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर स्थानीय सिख नेताओं और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। सिख समुदाय की मौजूदगी के कारण रिचमंड हिल इलाके को ‘लिटिल पंजाब’ भी कहा जाता है।

