राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने सोमवार (26 मई 2025) को जानकारी दी कि आरोपित मोती राम जाट को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया। वे साल 2023 से पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों (PIO) के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी शेयर कर रहा था। जाँच में यह भी सामने आया कि इसके बदलने वह पैसे भी लेता था।
NIA ने जवान को पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत में पेश किया। यहाँ से 06 जून 2025 तक NIA की कस्टडी में भेज दिया गया है। अब जवान से पूछताछ की जाएगी।