UP में NIA ने पेट्रोल पंप मालिक के घर- दफ्तर समेत 15 ठिकानों पर की छापेमारी, दिल्ली ब्लास्ट से तार जुड़े होने की आशंका: हजारों अवैध कारतूस के साथ पकड़ाया था करीबी

यूपी के औरैया और कानपुर देहात में एनआईए ने एक साथ करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापा पेट्रोल पंप मालिक कमल वर्मा के घर-दफ्तर पर की गई। कमल वर्मा नैना इलेक्ट्रॉनिक्स के भी मालिक हैं। इस दौरान एनआईए ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जाँच की और पैसों के लेन- देन वाले खातों को खंगाला।

इस दौरान बम स्क्वायड दस्ता और औरैया पुलिस भी एनआईए की टीम के साथ थी। दैनिक भास्कर के मुताबिक, ये छापा दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े तार के आधार पर की गई है। हालाँकि आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं हुआ है कि छापा क्यों मारा गया था।

एनआईए की 20 गाड़ियाँ एक साथ (3 दिसंबर 2025) रात करीब 2 बजे इलाके में पहुँची। इस दौरान नायरा पेट्रोल पंप, 4 घरों, सर्राफ बाजार में गन हाउस और दुकानों पर छापेमारी की। दरअसल कमल वर्मा के एक खास आदमी को एनआईए कुछ दिनों पहले हजारों अवैध कारतूस के साथ पकड़ा था। इसके बाद ये छापेमारी की गई है।