महाराष्ट्र के नासिक में TCS के BPO सेंटर से जुड़े यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में अब जाँच का फोकस फरार HR मैनेजर निदा खान पर आ गया है। निदा खान पर मुस्लिमों के खिलाफ मिली शिकायतों पर कार्रवाई ना करे, ब्रेनवॉश करने और धर्मांतरण के लिए उकसाने जैसे आरोप लगे हैं। अब रिपब्लिक टीवी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निदा खान के तार दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार की गई शाहीन सईद से भी जुड़े हैं।
निदा खान पर फोकस: फरार, डिजिटल सबूत मिटाए, रेड फोर्ट केस से लिंक
रिपब्लिक टीवी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली में कुछ समय पहले शाहीन सईद और निदा खान की मुलाकात हुई थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि संभव है कि शाहीन और निदा किसी एक संस्था के लिए काम कर रहे थे और इस मामले में गंभीरता से गहरी जाँच चल रही है।
इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा ध्यान HR मैनेजर निदा खान पर है, जो फिलहाल फरार चल रही है। बताया जा रहा है कि उसने अपना डिजिटल फुटप्रिंट मिटा दिया है, जिसमें सोशल मीडिया अकाउंट्स भी शामिल हैं। SIT की टीमें मुंबई और भिवंडी जैसे इलाकों में उसकी तलाश कर रही हैं।
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, निदा खान का नाम दिल्ली के लाल किला बम विस्फोट केस से भी जुड़ चुका है। इस खुलासे के बाद जाँच एजेंसियाँ और सतर्क हो गई हैं। माना जा रहा है कि कॉर्पोरेट सेक्टर में बैठे कुछ लोग अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल करके न सिर्फ शोषण कर रहे थे बल्कि वैचारिक दबाव और धर्म परिवर्तन जैसी गतिविधियों में भी शामिल थे।
कैसे चलता था पूरा नेटवर्क: नौकरी, दबाव और ब्लैकमेल का खेल
पुलिस के अनुसार, इस रैकेट में आईटी इंजीनियर और टीम लीडर जैसे तौसीफ अत्तार, दानिश शेख, आसिफ अंसारी और शफी शेख शामिल थे। ये लोग महिला कर्मचारियों को पहले नौकरी और करियर के नाम पर करीब लाते थे, फिर उनका शोषण और ब्लैकमेल करते थे।
आरोप है कि पीड़ितों को नमाज पढ़ने, हिजाब पहनने और यहाँ तक कि गोमांस खाने के लिए मजबूर किया जाता था। इसके साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया जाता था। यह सब व्हाट्सएप जैसे बंद ग्रुप्स के जरिए प्लान किया जाता था, जहाँ शिकायतों को दबाने की भी कोशिश होती थी।
ऐसे मामलों में पढ़े-लिखे और बड़े पदों पर बैठे लोग शामिल हैं, जिससे इन्हें पहचानना और पकड़ना मुश्किल हो जाता है। फिलहाल पुलिस और जाँच एजेंसियाँ इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हैं और निदा खान की तलाश तेज कर दी गई है।

