मिडिल ईस्ट के संकट के बीच भारत में LPG सिलेंडर के लिए मचे बवाल के बीच फैली हर भ्रामक जानकारी पर सरकार नजर बनाए हुए है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जनता किसी भी तरीके कि दिक्कत न झेले। इसीलिए अब LPG सिलेंडर को लेकर फैले नए दावे पर भी सरकार ने लगाम लगा दी है।
दरअसल, हाल ही में कुछ खबरें और सोशल मीडिया पोस्ट सामने आए थे कि अब LPG गैस बुकिंग के नियम बदल दिए गए हैं, और अब 25 दिन की जगह 35 दिन बाद ही बुकिंग कराई जा सकेगी। न्यूज 18 की एक क्लिप के साथ यह खबर खूब फैली, जिससे लोग परेशान हो गए।
🚫 दावा:
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 25, 2026
न्यूज़ चैनल @News18Bihar के क्लिप में दावा किया जा रहा है कि LPG गैस बुकिंग के नियम बदल दिए गए हैं और अब 25 दिन की जगह 35 दिन बाद ही बुकिंग कराई जा सकेगी।
❌ यह दावा फर्जी है।
✅ सरकार द्वारा LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, समय-सीमा पहले की… pic.twitter.com/3GLZniX231
इस खबर का सरकार ने तुरंत फैक्टचेक किया और जनता को गुमराह होने से बचाया। सरकार ने बताया कि यह दावा फर्जी है। सरकार ने कहा कि ऐसा कोई नया नियम नहीं आया है, वही पुराने नियम के अनुसार शहरी LPG रिफिल बुकिंग के लिए 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन बाद बुकिंग कराई जा सकती है।
सरकार ने जनता को सतर्क करते हुए कहा कि ऐसी गलत सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएँ। साथ ही घबराकर या अनावश्यक रूप से LPG बुकिंग करने से बचें। सरकार ने दोहराया कि देश में LPG का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और चिंता का कोई कारण नहीं है।

