उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले स्थित अखंडनगर थाना क्षेत्र के खाँपुर पिलाई गाँव में मंगलवार (21 अक्टूबर 2025) की दोपहर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहाँ 70 साल के ब्राह्मण उमाशंकर दुबे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामूली विवाद में हुई इस हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतक के बेटे दिलीप दुबे की दर्ज FIR के अनुसार, उनके पिता अपने भैंसों को नदी के पास चराने गए थे। दिलीप ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे खुशामदपुर गाँव के रहने वाले विवेक उर्फ पिलु (राजेश कुमार का बेटा) और आशीष (हवलदार का बेटा) नाम के दो लोगों को बाकी कुछ लोग दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे। इसी लड़ाई में उमाशंकर दुबे ने बीच-बचाव का प्रयास किया।
इसके करीब दो घंटे बाद, विवेक और आशीष कई साथियों के साथ वापस आए, जिनके पास डंडे, बेल्ट और तौर पर अवैध हथियार भी थे। उन्होंने दुबे पर बर्बर हमला किया, जिससे उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। हमलावरों ने धमकी भी दी कि “हमने एक मार दिया, अगर कोई कार्रवाई करेगा तो और मार देंगे।” गवाह रितेश यादव और आकाश, जो घटना के साक्षी थे, उसने भी इस घटना की पुष्टि की।
हत्या से नाराज परिवार और ग्रामीणों ने दुबे का शव अखंडनगर चौराहे पर ले जाकर सड़क जाम कर दिया और तत्काल गिरफ्तारी की माँग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए। मृतक ब्राह्मण और आरोपितों के दलित होने की जानकारी के चलते पुलिस ने संभावित सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की।
दिलीप दुबे की शिकायत पर अखंडनगर थाना में हत्या और संबंधित अपराधों के तहत FIR दर्ज की गई। बुधवार (22 अक्तूबर 2025) की सुबह पुलिस ने आरोपितों को नागरी और कल्याणपुर अंडरपास के बीच एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन में ढूंढ निकाला। मोकुलपुर चौराहे के पास मुठभेड़ के दौरान विवेक ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की और उसके बाएँ पैर में चोट लगी।
उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से .315 बोर पिस्टल, एक खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं, आशीष को भागने के प्रयास के दौरान पकड़ लिया गया। अन्य आरोपित अभी भी फरार हैं और उन सभी को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई गई है।
सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो बयान में कहा कि परिवार की शिकायत पर FIR दर्ज की गई, आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, यह भरोसा दिलाया।
UP के सुल्तानपुर से बड़ी खबर! ?
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) October 22, 2025
ब्राह्मण व्यक्ती को घेरकर दलितों ने गैंग बनाकर लिंचींग कर दी. परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया है.
मृतक की पहचान उमा शंकर दुबे के रूप में हुई है. आरोपियों के परिजन मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं. दूसरी ओर से SC-ST एक्ट में FIR… pic.twitter.com/pwbH0evriS
इस बीच सामने आया है कि पुलिस पर मामला वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है। आरोपितों के परिवार भी कथित रूप से SC/ST एक्ट के तहत पीड़ित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। अधिकारियों ने निवासियों से अपील की है कि जाँच प्रक्रिया के दौरान शांति बनाए रखें।

