पीड़िता के घरवालों के मुताबिक, उनकी 17 साल की बेटी 19 जनवरी 2026 से लापता है और उसका कोई अता-पता नहीं है। उन्हें पता चला कि वह दो दिन पहले धरमपुर में रहने वाले मुस्लिम लड़के के संपर्क में थी। पिता उसके घर पूछने गए तो पता चला कि वह भी गायब है। दोनों को काफी ढूँढने के बाद भी कोई कामयाबी नहीं मिली। हिंदू परिवार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पिता ने आरोप लगाया कि ओसामा ने शादी का झाँसा देकर नाबालिग को किडनैप कर लिया।
अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) (किडनैपिंग) और 87 (शादी का झांसा देकर महिला को किडनैप करना) के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
परिवार ने कार्रवाई की माँग करते हुए वलसाड जिले के पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात की है। हिंदू संगठन ने भी जल्द कार्रवाई करने की माँग की है। वलसाड लोकल क्राइम ब्रांच से भी मदद ली जा रही है।मुख्य सड़कों और हाईवे के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा आरोपितों के सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल फोन लोकेशन पर भी नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने मीडियो को बताया कि पुलिस का अहम काम लड़की को सुरक्षित उसके परिवार को सौंपना है। केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जाँच चल रही है।

