‘सूअर’ कुमार यादव… बार-बार टोकने के बाद भी टीवी पर भारतीय कप्तान सूर्य कुमार को गाली देते रहे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ

एशिया कप में हारने के बाद पाकिस्तान अब बदतमीजी पर उतर आया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने इंडियन टीम के कैप्टन सूर्य कुमार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यही नहीं यूसुफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी अपमानजनक बाते कहीं।

पाकिस्तान के टीवी चैनल SAMAA TV पर हैंडशेक विवाद को लेकर चर्चा में बैठे मोहम्मद यूसुफ ने सूर्य कुमार यादव के लिए ‘सूअर कुमार यादव’ शब्द का इस्तेमाल किया। टीवी एंकर ने भी कई बार यूसुफ को टोका लेकिन उसने अपनी बात इसी अपशब्द के साथ जारी रखी। यूसुफ ने भारत और पीएम मोदी को लेकर भी अपमानजनक बाते कहीं, “इंडिया को शर्म आनी चाहिए, जिस तरह से अंपायर को साथ में लाके रेफरी के जरिए टॉर्चर करवा रहे हैं।”

यूसुफ सिर्फ यही नहीं रुका, “उसने आगे बोलते हुए कहा, उनकी अंपायर की उंगली चाहे मोदी के दे दी जाए। हम लोग आउट करते थे तो उसकी उंगली नहीं उठती थी।”

14 सितंबर 2025 को भारत से मिली करारी हार के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसके साथ जब भारत ने बिना हाथ मिलाए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के मुँह पर ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद किया तो उनकी हार का दुख दोगुना हो गया। तभी से पूरे पाकिस्तान ने रोना मचाया हुआ है और अब तो गंदी गालियओं और अपमानजनक शब्दों पर भी उतर गया है।