कभी भारत का मजाक उड़ाने वाले विदेशियों को लताड़ा, कभी पाकिस्तान को दिखाई औकात: पलकी शर्मा के ‘फर्स्टपोस्ट’ छोड़ने पर वायरल हुई Videos, लोग बोले- बेबाक पत्रकार

भारत की जानी-मानी न्यूज एंकर पलकी शर्मा ने ‘फर्स्टपोस्ट’ छोड़ दिया है। मीडिया कंपनी के साथ अंतिम सफर में वे मैनेजिंग एडिटर के पद पर कार्यरत थीं। नेटवर्क 18 ने पलकी शर्मा के इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा की। खबरें यह भी हैं कि पलकी शर्मा अपनी खुद की कंपनी शुरू कर सकती हैं।

पलकी शर्मा साल 2023 में ‘फर्स्टपोस्ट’ से जुड़ी थीं। उनके नेतृत्व में फर्स्टपोस्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान हासिल हुई। पलकी शर्मा के ‘वैंटेज’ शो भारत के डिजिटल मीडिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला न्यूज शो बन गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मामलों की गहरी समझ रखने वाली पलकी शर्मा का रोस्ट करने का शानदार अंदाज हर किसी को पसंद आया।

अब पलकी शर्मा के इस्तीफे के बाद उनके कुछ वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो भारत का मजाक उड़ाने वाले डोनाल्ड ट्रंप पर कटाक्ष से लेकर पाकिस्तान को औकात दिखाती नजर आ रही हैं। नीचे दिखाया गया वीडियो तब का है जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बिलावल भुट्टो ने माना कि पाकिस्तान का आतंकवाद से इतिहास रहा है। तब पलकी शर्मा ने अपने शो में पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान का इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान भी आतंकवाद से जुड़ा है।

एक और वीडियो में पलकी शर्मा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीएम मोदी के बारे में ‘क्या मैं आपसे मिल सकता हूँ सर’ वाली टिप्पणी का जवाब दे रही हैं। पलकी शर्मा शानदार अंदाज में ट्रंप को करारा जवाब देते हुए कहती हैं एक विश्व स्तर के नेता के पास शालीनता, क्लास और ज्ञान होना चाहिए, लेकिन जगजाहिर है कि इनमें से कोई भी गुण ट्रंप के पास नहीं है।

ऐसे ही एक वीडियो में पलकी शर्मा ने बहुत आराम से डोनाल्ड ट्रंप को रोस्ट किया है। वह कहती हैं, एक शब्द है VUCA, जिसका मतलब है भेद्यता, अनिश्चितता, जटिलता और अस्पष्टता। लेकिन अमेरिका में इसे ‘डोनाल्ड ट्रंप’ कहते हैं।

ऐसे ही एक वायरल वीडियो में पलकी शर्मा कहती हैं, “कॉकरोच की 4500 प्रजातियाँ हैं, लेकिन केवल एक ही प्रकार का कॉकरोच आपकी परेशानी कारण है- जर्मन कॉकरोच।” सोशल मीडिया पर लोग इसे यूट्यूबर ध्रुव राठी से जोड़ रहे हैं।

एक बार न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ इंटरव्यू में पलकी शर्मा ने सवाल किया कि न्यूजीलैंड में खालिस्तानी आतंकी छिपकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं, इस पर आपकी क्या राय है। तो न्यूजीलैंड प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि वो इसे अभिव्यक्ति की आजादी के रूप में देखते हैं। इसके बाद पलकी शर्मा ने पूछा कि ‘अगर ISIS और अल-कायदा होते तब भी क्या आपका यही जवाब होता?’ ये सुनकर न्यूजीलैंड पीएम दंग रह गए।

सोशल मीडिया पर लोग पलकी शर्मा के इस अंदाज को ‘बेबाक पत्रकारिता’ बता रहे हैं, जो विदेशी नेताओं के सामने बैठकर भी उन्हें रोस्ट करना जानती हैं। उनके करियर की भी बात की जा रही है, जिसमें उन्होंने ज्यादतर विदेशी नेताओं का इंटरव्यू किया है। लोग कह रहे हैं वह शालीनता से किसी को भी रोस्ट करने की कला रखती हैं।