दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि लाखों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पर पटाखा इस्तेमाल करने की इजाजत मिलनी चाहिए, चाहे वह ग्रीन पटाखे ही क्यों न हो।
सीएम गुप्ता का कहना है कि दिल्ली की समस्याएँ अपनी जगह हैं। उन पर काम करना और समाधान निकलने की कोशिश करना अलग है। लेकिन देश में लाखों लोग हैं, जो धार्मिक हैं, जिनके लिए दिवाली एक बहुत बड़ा त्योहार है। लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। इसलिए उन्हें त्यौहार को मनाने की आजादी मिलनी चाहिए।
#WATCH Delhi Chief Minister Rekha Gupta says, "The Delhi government is going to celebrate the birth anniversary of Maharishi Valmiki with great grandeur this time. The Delhi government has extended help to nearly 100 or more organisations for this event… All representatives of… pic.twitter.com/PP01fLbVPR
— ANI (@ANI) October 6, 2025
पटाखों को लेकर सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि पटाखों के इस्तेमाल की इजाज़त लोगों को दी जानी चाहिए, चाहे वो ग्रीन पटाखों के रूप में ही क्यों न हो, ताकि वो अपना त्योहार अच्छे से मना सकें।
उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार अदालत के सामने लिखित में अपनी इच्छा ज़ाहिर करेगी कि सरकार प्रदूषण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को गंभीरता से ले और उसे निभाएगी, लेकिन इस त्योहार पर सभी को ग्रीन पटाखे इस्तेमाल करने की इजाज़त दी जानी चाहिए”

