ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध से मिडिल ईस्ट समेत दुनियाभर में पैदा हुए ऊर्जा समेत अन्य संकटों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने X पर एक पोस्ट में दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत की जानकारी दी है।
President Donald Trump just spoke with Prime Minister Modi. They discussed the ongoing situation in the Middle East, including the importance of keeping the Strait of Hormuz open.
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) March 24, 2026
गोर ने ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की और उन्होंने मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है।” गोर ने बताया कि इस बातचीत में खासतौर पर हॉर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया है। इससे पहले सोमवार (23 मार्च 2026) को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से फोन पर लंबी बातचीत की थी।

