पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान में हुए हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (21 मार्च 2026) को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ रहे असर को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बातचीत की जानकारी देते हुए लिखा “डॉ मसूद पेजेशकियन से बात की और उन्हें ईद व नौरोज की शुभकामनाएँ दीं। हमने उम्मीद जताई कि यह त्योहारों का समय पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आए।”
Spoke with President Dr. Masoud Pezeshkian and conveyed Eid and Nowruz greetings. We expressed hope that this festive season brings peace, stability and prosperity to West Asia.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
Condemned attacks on critical infrastructure in the region, which threaten regional stability and…
उन्होंने आगे लिखा, “क्षेत्र में अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित करते हैं। समुद्री मार्गों की आजादी बनाए रखने और शिपिंग लेन को सुरक्षित व खुला रखने के महत्व को दोहराया।”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत, ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सजग है और इस मामले में ईरान के सहयोग की सराहना करता है।

